पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद निडानीखेल स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

जींद - निडानीखेल स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी भरत सिंह खेेल स्कूल निडानी में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा एवं कबड्डी खिलाड़ी ने अपने कमरे में गुरुवार देर शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। सहपाठियों ने खिड़की से फांसी के फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजे की कुंडी तोड़कर छात्रा के शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि हिसार जिले के मोहला गांव की छात्रा मोनी खेल स्कूल में हॉस्टल में रह रही थी।