- Hindi News
- 500 रुपये छीनने के लिए छात्र को कैंची घोंपी
500 रुपये छीनने के लिए छात्र को कैंची घोंपी
पॉलीटेक्निककॉलेज के छात्र विक्की पर दो युवकों ने कैंची से हमला कर उससे 500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना रविवार देर रात नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा मोड़ पर के पास की है। वहीं, पुलिस ने मामले में रामपुरा मोहल्ले के मनोज और उदयपुरिया मोहल्ले के भारत उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहाबाद के अशोक नगर का विक्की झज्जर के एक सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। वह रविवार को गुड़गांव में माता शीतला देवी मंदिर में धौक मारकर घर लौट रहा था। वह रेवाड़ी से ट्रेन में रात करीब 12 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचा। विक्की पैदल ही बस स्टैंड की तरफ चल दिया। नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा मोड़ पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने थप्पड़ मारा, हाथापाई हुई। दूसरे ने उसके घुटने में कैंची से वार कर दिया। जिससे वह गिर गया। एक युवक ने उसकी जेब से 500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया और मौके से भाग गए।
दोनों अभियुक्त पकड़े
विक्कीने जख्मी हालत में बस अड्डे पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गश्त करते हुए आरोपियों को डोगरान मोहल्ला से गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज और भारत से लूटा हुआ सामान बरामद किया है। दाेनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।