सीएससी को शुरू करने की तैयारी
हिसार | नगरनिगम में नई इमारत तैयार हुए सिटीजन सर्विस सेंटर(सीएससी) को जल्द ही शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। डीसी डाॅ.चंद्रशेखर खरे ने जनवरी में सेंटर को शुरू कराने के संकेत दिए थे। निगम सूत्रों का कहना है कि उपायुक्त के साथ निगम अफसरों की बैठक हुई। इसमें सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह को सीएससी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो एक ही छत के नीचे ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत कराएंगे।