- Hindi News
- लावारिस गाय ने वकील को उठाकर पटका, हाथ टूटा
लावारिस गाय ने वकील को उठाकर पटका, हाथ टूटा
अर्बनएस्टेट निवासी एक अधिवक्ता और उनकी मां को एक लावारिस गाय ने उठाकर फेंक दिया। गाय के हमले से अधिवक्ता का हाथ टूट गया है। उनकी मां को हल्की चोटें आई हैं। उधर, धान्सू गांव में भी मंगलवार सुबह एक सांड ने गांव निवासी 60 वर्षीय सूरजभान को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
अर्बन एस्टेट स्थित हाउस नंबर 961 अधिवक्ता विजय सिंह यादव दोपहर को घर भोजन करने आए। जैसे ही वह बाइक से नीचे उतरे इसी दौरान गली में खड़ी गाय तेजी से उनकी तरफ बढ़ी। जब तक वह गाय के हमले से बच पाते, उसी वक्त गाय ने उन्हें बाइक से नीचे फेंक दिया। हमले के बाद वह सड़क पर गिर गए। इससे दाएं हाथ की कलाई टूट गई। हाथ-पैर के अलावा अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इसी बीच बेटे को आया हुआ देख गेट खोलने आईं अधिवक्ता की मां हिम्मत कौर सड़क पर गिरे अपने बेटे को उठाने आईं तो उन्हें भी गाय ने उठाकर फेंक दिया। अधिवक्ता के हाथ का ऑपरेशन मंगलवार को एक निजी अस्पताल में हुआ। परिजनों ने बताया कि पशुओं को पकड़वाने के लिए हुडा और नगर निगम अफसरों से संपर्क कर चुके हैं, अभी तक राहत नहीं मिल सकी है।
गाय के हमले में घायल हुए अर्बन एस्टेट निवासी अधिवक्ता विजय सिंह
लगा रहता है लावारिस पशुओं का जमघट
जिसस्थान पर अधिवक्ता पर गाय ने हमला बोला, वहां एक प्लॉट खाली पड़ा है। यहां पशुओं का जमावड़ा रहता है। स्थानीय निवासी संदीप भाटिया बताते हैं कि उनकी मां पर भी पशुओं ने सोमवार को हमला बोल दिया था।
^घटना की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि अर्बन एस्टेट में पशु अधिक हैं तो पकड़वाने की व्यवस्था कर देंगे।\\\'\\\' एमएसजगत, ईओ, नगर निगम