- Hindi News
- गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रा पर डर्टी कमेंट
गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रा पर डर्टी कमेंट
राजकीयकॉलेज में मंगलवार को लड़की के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। लड़की की तरफ से कॉलेज प्राचार्य को शिकायत की जिस पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्र को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
प्राचार्य डॉ. स्नेह नंदा ने बताया कि लड़का अपने आप को कॉलेज का छात्र बता रहा था, परंतु पूछताछ करने पर उससे कॉलेज का आई कार्ड नहीं मिला। इसके बाद उसे पुलिस में सौंप दिया गया। मंगलवार को एक लड़के ने कॉलेज परिसर में मोबाइल फोन को कान पर रख कर साथ से गुजर रही बीएससी फाइनल इयर की छात्रा पर अश्लील कमेंट्स कसा। कॉलेज प्रशासन ने उसे पुलिस को सौंप दिया।