पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुवास में डेयरी कॉलेज के स्थान पर बनेगा फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज

लुवास में डेयरी कॉलेज के स्थान पर बनेगा फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | लालालाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की चंडीगढ़ में हुई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें विश्वविद्यालय में बनने वाले डेयरी कॉलेज से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा के बाद हरी झंडी दी गई। चीफ सेक्रेटरी दीपेंद्र ढेसी और एनीमल हसबेंडरी के डायरेक्टर समेत तमाम अफसरों की मौजूदगी में बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक में एसोसिएट प्रोफेसर के प्रमोशन को स्वीकृति दी गई। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने डेयरी कॉलेज के स्थान पर फूड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है।