- Hindi News
- महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ पीया, अस्पताल में मौत
महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ पीया, अस्पताल में मौत
हिसार | सोमवारदेर रात गलती से जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। महिला शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। पुलिस ने बताया कि बालसमंद रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सुमित्रा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमित्रा कई दिनों से बीमार थी। रात को अंधेरे में जब वह बीमारी की दवाई ले रही थी तो गलती से उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी मिली। इस पर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।