हिसार या सिरसा में बने कॉटन हब :गर्ग
हिसार | हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में कॉटन हब सिरसा या हिसार जिले में बनाया जाए। हरियाणा में कपड़ा रेडीमेड गारमेंट का उद्योग होने के कारण यहां की कपास गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, यूपी आदि प्रदेशों में जा रही है। इससे केवल यहां के लोग प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी नहीं मिल रहे। इसलिए कॉटन हब यहां पर होना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कॉटन हब हरियाणा में बनाने से जहां कपड़ा रेडीमेड गारमेंट की नई-नई मीलें लगेगी, वही हरियाणा की जनता को भी कपड़ा सस्ता मिलेगा।