- Hindi News
- एचएयू से 15 सफाई कर्मियों को हटाए जाने पर हंगामा
एचएयू से 15 सफाई कर्मियों को हटाए जाने पर हंगामा
हिसार |एचएयू में डीसी रेट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर हंगामा हुआ। सफाई कर्मचारी यूनियन ने वार्ता के दौरान कुलसचिव पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मंगलवार को यूनियन के महासचिव इंद्र सिंह टाक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीसी रेट वाले 15 सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध किया।
महासचिव ने कहा कि अब 12 फरवरी को आमसभा की बैठक बुलाई गई है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन प्रधान आत्माराम बागड़ी, वरिष्ठ उपप्रधान कैलाश जेदिया, किताब सिंह, चेयरमैन अशोक अठवाल, राजकुमार, राजेश, बंटी, जोगेंद्र, मटोन लोट, कालूराम, सुभाष लोट दास बागड़ी आदि शामिल थे।