- Hindi News
- गंदे पानी की निकासी का कराया जाएगा स्थायी समाधान : शंकर जिंदल
गंदे पानी की निकासी का कराया जाएगा स्थायी समाधान : शंकर जिंदल
हिसार | पंचायतीराज विभाग के मुख्य अभियंता शंकर जिंदल ने कहा कि प्रदेश के गांवों में गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान कराया जाएगा। सभी गांवों में तालाब बनाकर पानी की निकासी कराई जाएगी। मंगलवार को मुख्य अभियंता शंकर जिंदल लघु सचिवालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। इसके लिए सभी अपने-अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने गंदे पानी की निकासी पर कहा कि इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। जिस गांव के तालाब में गंदा पानी इकट्ठा होगा, उसका भी सही तरीके से सदुपयोग करना होगा। इसके लिए तालाबों का पानी ड्रेनों में डालना होगा। कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र कुमार, बलवान सिंह, कार्यकारी अभियंता कुलबीर वर्मा, राकेश गोयल, धर्मबीर सिंह दहिया सहित मंडल के पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।