सत्याग्रह आंदोलन को लेकर बैठक कल
हिसार | देशकी सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को होने वाले सत्याग्रह आंदोलन की तैयारियों को लेकर 12 फरवरी को हिसार के रोडवेज प्रांगण में एक होगी। यह जानकारी देते हुए सीटू के जिला सचिव एवं जिला पार्षद कामरेड सुरेश कुमार ने बताया कि 12 फरवरी की बैठक में सीटू, एटक, इंटक, बीएमएस, सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ, एलआईसी, बैंक, टेलीफोन, डाकखाना, रेलवे, एसयूसीआई सहित अनेक स्थानीय यूनियनें शामिल होंगी।