पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषभ दीपक रहे प्रथम

ऋषभ दीपक रहे प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एमथ्रटीन क्लासेज की ओर से आयोजित हिसार टैलेंट सर्च एग्जाम का परिणाम मिलेनियम पैलेस में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में घोषित किया गया। इस परीक्षा में कक्षा दसवीं में ऋषभ गोयल नौंवी कक्षा के क्रमश: दीपक बेनीवाल विशेष ज्यानी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किए। कक्षा दस में प्रथम पुरस्कार स्वरुप एक लाख धनराशि का नकद चेक कक्षा नौंवी में एक टेबलेट कम्प्यूटर भेंट किए गए। एम थ्रटीन के डायरेक्टर रवि यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में एक प्रतियोगिता की भावना जागती है जो आगे जाकर उनके कॅरिअर में मिल का पत्थर साबित होता है। साथ ही इस कार्यक्रम में एम थ्रटीन क्लासेज ने सामाजिक जिम्मेवारी के तहत “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को हेल्प एंड केअर एनजीओ के साथ मिलाकर तीन जरूरतमंद गरीब बेटियों को नि:शुल्क पढ़ाने का आह्वान किया। “हेल्प एंड केयर’ के अध्यक्ष कृष्ण मलिक, विजेंद्र बैनीवाल अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।