पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ सलेक्शनकमेटी की गलती से नौकरी पर लग गया कोई और

चंडीगढ़ - सलेक्शनकमेटी की गलती से नौकरी पर लग गया कोई और

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलेक्शन कमेटी इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों के नंबरों की टोटलिंग भी ठीक नहीं कर पाई। इसी टोटलिंग के आधार पर हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने मैरिट में पहले नंबर पर रहे डॉ. अजय शंकर को नौकरी से वंचित कर दिया। बल्कि दूसरे नंबर पर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह कुंडू का असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स) के पद पर सलेक्शन कर दिया। आरटीआई के माध्यम से ली गई सूचना से अजय शंकर को इस गफलत का पता चला। इस भर्ती प्रक्रिया में सलेक्शन कमेटी संभवत: पहले से ही तय कर चुकी थी कि किस व्यक्ति को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाना है।