- Hindi News
- चंडीगढ़ हिसारया सिरसा में बने कॉटन हब : गर्ग
चंडीगढ़- हिसारया सिरसा में बने कॉटन हब : गर्ग
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि सिरसा या हिसार जिले में कॉटन हब बनाया जाए ताकि उत्पादक किसानों को सुविधा मिल सके। गर्ग ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कपास की पैदावार ज्यादातर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिले में ही होती है हरियाणा में कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट उद्योग नहीं होने से प्रदेश की कपास गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, यूपी आदि प्रदेशों में जा रही है। कॉटन हब बनने से प्रदेश के किसानों को कपास बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।