पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल योग चैंपियन ने एमडीयू में खुदकुशी की

नेशनल योग चैंपियन ने एमडीयू में खुदकुशी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉस्टल में मिला शव, चार दिन पहले गया था रोहतक

नेशनलयोग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले हिसार के एक होनहार खिलाड़ी ने एमडीयू के हॉस्टल में सल्फास की गोलियां निगल कर जान दे दी। हांसी के प्रेमनगर का मंजीत जांगड़ा एमडीयू के यूआईईटी में बीटेक सेकंड ईयर का था। वह चार दिन पहले ही रोहतक गया था। अभिभावकों, छात्रों शिक्षकों की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर अपने हंसमुख से दूसरों के तनाव को दूर कराने वाले मंजीत ने यह कदम कैसे उठा लिया? परिजनों के देर शाम आठ बजे एमडीयू में पहुंचने पर शव को पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया गया है।

गुरुवार शाम साढ़े चार बजे सुपरवाइजर सतबीर को छात्रों ने बताया कि एमडीयू के हॉस्टल नंंबर 7 धौलागिरि मंजीत का कमरा नंबर 102 नहीं खुल रहा है। सुपरवाइजर ने छात्रों सुरक्षा कर्मियों के साथ दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि बेड पर टीशर्ट और लोअर पहने मंजीत लेटा था, उसका शरीर आधी चादर से ढका हुआ था। सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मोबाइल फोन, एक कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, सल्फास की गोलियों की शीशी बरामद की है।

मनजीत जांगड़ा

योग के प्रशिक्षक एमएस देशवाल ने बताया कि मंजीत दो साल से नियमित तौर पर उनके पास योग सीख रहा है। दो बार इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग ले चुका है और एक बार स्टेट चैंपियनशिप में। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाने का था।