पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देरसे ही सही, मगर ठंडी हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दी है। तीन दिन में जहां मौसम में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दोपहर के तापमान में भी 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब लगातार ठंड बढ़ती जाएगी। चक्रवाती हवाओं का रूख उत्तर पश्चिमी भारत की तरफ हुआ है, जिस कारण 12 से 14 दिसंबर के बीच तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है। विज्ञानियों के अनुसार बारिश के बाद मौसम और अधिक ठंडा होगा।

अनुमान