- Hindi News
- शादी समारोह से नकदी जेवरों से भरा बैग चोरी
शादी समारोह से नकदी जेवरों से भरा बैग चोरी
विवाहसमारोह में हाथ साफ करने वाले बच्चों का गिरोह शहर में फिर सक्रिय हो गया है। बच्चों के एक गिरोह ने दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम से हजारों रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पटेल नगर मार्केट स्थित स्वीट्स दुकान के मालिक पटेल नगर निवासी राधे श्याम की बेटी की दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को रिंग सेरेमनी थी। स्टेज के पास लाखों रुपये के आभूषणों नकदी से भरा बैग रखा था। सभी कार्यक्रम में व्यस्त थे तो इसी दौरान बच्चों के गिरोह ने बैग चोरी कर लिया। जब राधेश्याम को वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे और शादी की वीडियोग्राफी की मदद से बच्चों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।