- Hindi News
- विधायक दल की नेता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 16 काे शहर में
विधायक दल की नेता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 16 काे शहर में
कांग्रेसविधायक दल की नेता किरण चौधरी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर 16 दिसंबर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस भवन में एक बैठक हुई जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पर्यवेक्षक कुलताज सिंह, प्रदीप जैलदार भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा नेता हेमंत फौगाट ने बताया कांग्रेस सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस बार पार्टी की सदस्यता हासिल करने के लिए साधारण फार्म भरा जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक कुलदीप चौधरी, प्रदीप कोहली ब्लाॅक अध्यक्ष, राजेश श्योकंद, धर्मवीर गोयत, भीम महेशवाल, छतरपाल सोनी, भूपेन्द्र गंगवा, ललित शर्मा, हेमंत फौगाट, मुकेश सैनी, सुशील आनंद, सिया राम, बीरमति पार्षद, बिमला शर्मा, संतोष खांबरा, चंद्रकला दहिया, प्रेम चौपड़ा, धर्मवीर मिरका, सुंदर सिंह, अनूप कौच, सतवीर पूनिया, अश्वनी शर्मा, नरेश मेहता, ओपी नागर छांगे राम बाल्मीकि उकलाना सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।