खरड़ अलीपुर में किसानों की पंचायत 14 को
हिसार | खरड़अलीपुर में िकसानों की पंचायत 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। हरियाणा किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता रामभगत मलिक ने बताया कि सात साल पहले किसानों की हालत सुधारने के लिए स्वामीनाथन आयोग का गठन किया गया था। लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किया गया। इसको लागू करवाने और किसानों को एकजुट करने के लिए हरियाणा किसान संघर्ष समिति द्वारा ब्लॉक स्तर पर पंचायतें आयोजित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 14 दिसंबर को खरड़ अलीपुर में पंचायत होगी।