- Hindi News
- लुवास के विज्ञानियों ने अनुसंधान पत्र प्रस्तुत किए
लुवास के विज्ञानियों ने अनुसंधान पत्र प्रस्तुत किए
हिसार | लालालाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय मीट-विज्ञान कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन किया। लुवास के पशु जन्य उत्पाद तकनीकी विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. सतबीर अहलावत, डाॅ. अशोक मलिक, डाॅ. संजय यादव, पशु चिकित्सा पशुपालन विस्तार शिक्षा विभाग से डाॅ. गौतम और दोनों विभागों की शोध छात्राओं ने अपने अनुसंधान पत्र प्रस्तुत किए। ओरल शोध पत्र प्रस्तुति में डाॅ. अशोक मलिक द्वारा पोल्ट्री प्रोसेसिंग पर प्रस्तुत पत्र को दूसरा सर्वश्रेष्ठ पत्र घोषित किया गया। इसके अलावा पशु-चिकित्सा पशुपालन विस्तार शिक्षा विभाग की सरिता खत्री ने दूसरा अनिका मलिक ने पोस्टर श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।