पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दफ्तर में बैठे कर्मचारियों को भी दिया जाएगा ईवीएम का प्रशिक्षण

दफ्तर में बैठे कर्मचारियों को भी दिया जाएगा ईवीएम का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को बताया वोट का महत्व

विधानसभाचुनाव में मतदान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से कोई चूक हो इसके लिए ड्यूटी कर्मचारियों काेे ऑफिस में बैठे ही ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतदान से पहले सामूहिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोग ने पहली बार ऑफिसों में पहुंचकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है। जबकि प्रशासन ने आयोग के निर्देश को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रशिक्षण में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। विधानसभा चुनाव में करीब 11,52,457 वोटर कुल 3126 ईवीएम से वोट डाल सकेंगे। आयोग की मंशा है कि वोटर ईवीएम से सही तरीके से वोट डालें। इस विधानसभा चुनाव में एक ईवीएम पर करीब 368 वोटरों का बोझ रहेगा। विधानसभा चुनाव में 11,52,457 वोटर डालेंगे। इस लिहाज से एक ईवीएम पर अधिक बोझ नहीं रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वोटर लंबी कतार में लगने के बजाय की आसानी से वोट डाल सकेंगे।

तैयारी