- Hindi News
- दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे पहले दाखिल किया नामांकन पत्र
दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे पहले दाखिल किया नामांकन पत्र
हरियाणाविधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन सोमवार को दो आजाद उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से राजसिंह और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से बलवंत सिंह ने पर्चा भरा। पार्टी उम्मीदवारों ने श्राद्ध में नामांकन से तौबा करते हुए तीसरे दिन भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशियों के पास नामांकन करने के लिए अब पांच दिन बचे हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एमएल कौशिक ने दी है।
साहब!मेरे पास साइकिल है गाड़ी कहां से लाऊंगा
एसडीएमकोर्ट रूम में नामांकन करने के बाद बलवंत सिंह से एसडीएम और रिटर्निंग आफिसर अशोक बंसल ने चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेशों की जानकारी दी। कहा कि 28 लाख रुपए से अधिक खर्च नहीं करना और एक साथ 10 गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव प्रचार कर सकते हो। इस पर निर्दलीय प्रत्याशी बलवंत सिंह बोले साहब मेरे पास तो साइकिल है। मैं साइकिल से चलता हूं गाड़ी कहां से लाऊंगा। बलवंत सिंह ने 14 साल पहले वर्ष 2000 में पंचायत का चुनाव लड़ा था। तब जीतकर पंच बने थे। बकौल बलवंत सिंह दुर्जनपुर के वार्ड सात से पंच चुना गया था।
ब्योरा : दो निर्दलीय प्रत्याशी
नाम-राजसिंह।गांवखेड़ीलोहचब।
पेशा-किसान,उम्र, 41
पढ़ाई-मैट्रिकपास
संपत्ति-54लाख रुपए नगद और 3 लाख 90 हजार रुपए का बैंक लोन है।
नाम-बलवंतसिंह
गांव-दुर्जनपुर
पेशा-किसान
संपत्ति-साढ़ेछह एकड़ जमीन, 15 तोले सोना, एक लाख 10 हजार रुपए खाते में है।
एसडीएम कोर्ट में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करते निर्दलीय उम्मीदवार बलवंत सिंह