पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिसार की जनता के लिए मेरे दरवाजे हर समय खुले : कमल

हिसार की जनता के लिए मेरे दरवाजे हर समय खुले : कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें कांग्रेस सरकार का कुछ ही समय शेष है, 15 अक्टूबर को प्रदेश की जनता वोट की चोट करके सत्ता परिवर्तन कर देगी। भाजपा प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह बात सोमवार को भाजपा के हिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने सेक्टर 14 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री प्रभात कुमार और प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन बिमल राय नारंग, संदीप सिंगल, विरेंद्र लाहौरिया विकास लाहौरिया ने किया। इस दौरान सेक्टर के लोगों ने अपनी समस्याएं डाॅ. कमल गुप्ता के समक्ष रखीं। जिसमें आवारा पशुओं की समस्या गंदे नाले की समस्या प्रमुख थीं। इस अवसर पर रवि सैनी, श्रीनिवास गोयल, रमिंद्र सिंह शंटी, सुदर्शन गुप्ता, नरेश सिंगल पूर्व पार्षद, रामनिवास सीए, गंगाधर बंसल, रमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा ने भामाशाह नगर, शक्ति नगर में डा. प्रतिमा गुप्ता के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया।

डॉ कमल गुप्ता जनसभा को संबोधित करते हुए।