- Hindi News
- सुजीत कुमार जिला संयोजक तो सैनी बने कार्यालय प्रभारी
सुजीत कुमार जिला संयोजक तो सैनी बने कार्यालय प्रभारी
भारतीयजनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. कमल गुप्ता ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सोमवार को प्रदेश संगठनमंत्री सुरेश भट्ट और संगठन मंत्री रविंद्र त्यागी की सहमति से जिला चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। इसमें सुजीत कुमार को जिला संयोजक, लेखराज महता पुरुषोत्तम राणा को जिला सह संयोजक, मामनराम सैनी को कार्यालय प्रभारी, मदन रावलवासिया रामफल बूरा को कार्यालय सह प्रभारी, चंद्रसैन जैन को कोष प्रमुख, राजीव गोयल को कोष सह प्रमुख बनाया गया है। मनदीप मलिक को रैली प्रमुख, श्रीकुमार शर्मा डाॅ. चंद्रकांत चल को रैली सह प्रमुख, डाॅ. सतपाल अहलावत को सामाजिक टोली प्रमुख, कुलदीप काजला सोमवीर लांबा को सामाजिक टोली प्रमुख, नरेश नैन को युवा संपर्क प्रमुख, राजेंद्र खोवाल दयानंद डूल्ट को युवा सह संपर्क प्रमुख, ज्योति बैंदा को महिला संपर्क प्रमुख, आशा रानी और राजबाला खेड़ीबर्की को महिला सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। डाॅ. योगेश बिदानी को मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा को सह मीडिया प्रभारी, पवन खारिया को सामाजिक संपर्क प्रमुख, राममेहर दूहन राजेश बामल को सामाजिक सह संपर्क प्रमुख, जितेंद्र जोग को अतिथि प्रमुख, नरसिंह सेलवाल अरूणदत्त को अतिथि सह प्रमुख, प्रवीण जैन को चुनाव प्रबंधन प्रमुखनियुक्त किया।