पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य सभा ने हिसार, नारनौंद नलवा में प्रत्याशी घोषित किए

आर्य सभा ने हिसार, नारनौंद नलवा में प्रत्याशी घोषित किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | आर्यसभा ने हिसार समेत राज्य के 15 हलकों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हिसार से आचार्य वर्चस्पति, नलवा हलके से आर्य सुरेंद्र और नारनौंद हलके से आर्य नवदीप सिहाग को प्रत्याशी बनाया गया है। आचार्य वर्चस्पति ने बताया कि प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार, नशा और अनैतिकता मुक्त बनाने के लिए आर्य सभा ने विधानसभा चुनाव में ताल ठोकी है। फिलहाल 15 हलकों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई है।

शेष 75 प्रत्याशियों की सूची भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लूट और झूठ का माहौल व्याप्त है। प्रदेश की सत्ता अमीर घरानों की जागीर बन चुकी है। इस कारण अधिकतर मतदाताओं को भय या लालच देकर ठग लिया जाता है और फिर अनैतिकता की सारी हदें पार करते हुए सत्तासीन लोगों की खूली लूट को पूरे पांच साल जनता को झेलना पड़ता है।