पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार युवाओं का हिसार से पलायन : गौतम सरदाना

बेरोजगार युवाओं का हिसार से पलायन : गौतम सरदाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हजकांप्रदेश सचिव गौतम सरदाना ने कहा है कि हिसार शहर का युवा वर्ग बेरोजगारी के कारण शहर से पलायन कर रहा है। कोई नया बड़ा उद्योग हिसार और आसपास में स्थापित नहीं हुआ। वह 12 क्वार्टर रोड पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन स्थानीय निवासी संदीप चौहान, सागर बिडलान, विकास चावरिया, दीपक, राजीव चैहान, जोनी कांगडा, दिनेश ने किया था।

राजनीितमें आने का उद्देश्य केवल जन सेवा

सरदानाने कहा कि वह राजनीति में अपना कॅरिअर बनाने नहीं आए और ही धन कमाने के लिए आए हैं। उनका राजनीति में आने का उद्देश्य सिर्फ जन सेवा है। शहर में सीवर व्यवस्था शहर में चरमराई हुई है। पीने का साफ पानी किसी भी इलाके में नहीं रहा। चोरी, डकैती, लूट, हत्याओं को रोकने में पुलिस प्रशासन विफल हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक विधायक का कार्य अपने शहर के विकास के लिए कार्य करने का होता है, लेकिन विधायक के परिवार ने खुद के विकास की योजनाएं बनाई। विधायक ने शहर की जनता को सीवर, सड़क, पानी, राशन कार्ड, बिजली की लाइनों में ही लगाए रखा। इस अवसर पर गौरव चोपडा़, नवीन कांगडा, कर्ण कुकडेजा, प्रिंस कांगडा, अनूप जोशिया, कमल माडल आदि मौजूद थे।