पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने मांगों के लिए डेरा डाला

पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने मांगों के लिए डेरा डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग के मॉडल टाउन स्थित ऑफिस में लंबित मांगों को के लिए सोमवार को कर्मचारियों ने कार्यालय पर डेरा डाल दिया। विरोध प्रदर्शन करते हुए लंबित मांगे पूरी होने पर नाराजगी जताई। मामला ज्यादा बढ़ने पर अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए 10 दिन का वक्त मांगा है। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। हरियाणा गवर्नमेंट पीडल्ब्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान बलवान सिंह कालीरावणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से धरना शुरू किया। इस दौरान विभाग के खिलाफ कर्मचारियों ने चुनाव के बाद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। यूनियन प्रधान का कहना है कि अधिकारियों का रवैया सकारात्मक रहा, इसलिए मांगे पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस अवसर पर अशोक कुमार, सतबीर सिंह, कमल किशोर, राजकुमार, शेरसिंह, दलीप, सतपाल, सुनील, जयप्रकाश, रामप्रसाद राजपाल आदि मौजूद रहे।

^मेरी कर्मचारियों के साथ वार्ता हुई थी। मेरे स्तर की जो मांगे थीं, उन्हें पूरा करने के लिए पूरी पूरी कोशिश होगी। कर्मचारियों से मैंने विभाग के काम में सहयोग मांगा है। जिससे विभागीय काम तेजी से हो सकें। डीपीमित्तल, एक्सईएन,जनस्वास्थ्य विभाग।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारियों ने शहर डिस्पोजलों और जलघरों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी औजार दिलवाने की मांग की, जबकि एलटीसी का भुगतान कराने और एसीपी का एरियर बनाए जाने की भी मांग की। शिक्षा भत्ता के अलावा साइकल एलाउंस का एरियर, गमबुट का भुगतान करने की मांग की। इसके साथ सभी साइटों पर रंगरोगन करवाने की मांग उठाई।