स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली लड़की
हिसार | जिलाबाल कल्याण समिति को सोमवार को हांसी रेलवे स्टेशन पर एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। समिति की सदस्य सुनीता यादव ने बताया कि 16 वर्षीय यह लड़की अपना नाम प्रियंका तथा अपने पिता का नाम सुभाष माता का नाम बबीता बता रही है। वह दिल्ली के बदरपुर के प्रहलादपुर निवासी है। यदि किसी को जानकारी मिलती है, तो वह 01662-234344 पर संपर्क करे।