- Hindi News
- सैनी समाज की राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई
सैनी समाज की राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई
हिसार। महाराजासैनी सभा के बैनर तले सैनी समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक सैनियान मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश सैनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उपेंद्र सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में सैनी समाज का एक भी विधायक नहीं था। हेमंत सैनी खोवाल ने कहा कि हिसार शहर में सैनी समाज की संख्या लगभग 25 हजार है। इसको सभी राजनीतिक पार्टी भूलकर अनदेखा कर रही है। बैठक में महाबीर सैनी, शिवकुमार सैनी, संतलाल सैनी, राजेंद्र सैनी, सूबेसिंह सैनी, मदन कटारिया, सौरभ सैनी, राजकुमार सैनी, रमेश सैनी, रोहताश सैनी, अनूप सेनी, मानव सैनी, अनिल सैनी, सुभाष सैनी, रामअवतार सैनी, विकास सैनी, प्रदीप सैनी, सूरजभान सैनी, सतीश सैनी आदि मौजूद थे।