- Hindi News
- पार्ट टाइम बिजली कर्मियों को पक्का करने पर राेष
पार्ट टाइम बिजली कर्मियों को पक्का करने पर राेष
हिसार|ऑल हरियाणापॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचित नीति के तहत बिजली निगम के पात्र पार्ट टाइम कर्मचारियों को अभी तक पक्का करने की कड़ी आलोचना की है। यूनियन ने एक पत्र मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रदेश सरकार, बिजली निगमों के चेयरमैन निगमों के प्रबंध निदेशकों को लिखते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।
यूनियन के प्रधान देवेंद्र हुड्डा, महासचिव सुभाष लांबा, उपप्रधान सतबीर शर्मा सुभाष कौशिक ने जारी प्रेस बयान में ये बातें कहीं।