- Hindi News
- पक्की नौकरी के लिए 29 को प्रदर्शन करेंगे पशुपालनकर्मी
पक्की नौकरी के लिए 29 को प्रदर्शन करेंगे पशुपालनकर्मी
हरियाणाराज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन 29 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक राजकीय पशुधन फार्म के मुख्य अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। यूनियन के जिला सचिव छबीलदास मोलिया ने बताया कि यूनियन इससे पहले 1 अगस्त और 4 अगस्त को धरना देकर विरोध दर्ज करवा चुकी है। इसके कारण मुख्य अधीक्षक ने मांगों के समाधान के लिए आश्वासन दिए, मगर अभी तक पूरा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को यूनियन नेताओं की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान रणबीर सिंह रावत ने की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नोटिफिकेशन के तहत तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना था, मगर अभी तक उनको पक्का नहीं किया गया है।
इसके अलावा भी कई मांगें लंबित हैं। बैठक में रमेश देग, वीना देवी, राजेंद्र खटाणा, प्रताप नागर, सन्नीपाल, सीताराम महेशनाथ भारद्वाज आदि मौजूद थे।