- Hindi News
- बदलूराम आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान निर्वाचित
बदलूराम आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान निर्वाचित
हिसार | आर्यसमाज लाला लाजपत राय चौक नागोरी गेट की कार्यकारिणी की बैठक समाज के संरक्षक हरि सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बलराज सिंह मलिक ने बताया कि बैठक में आर्य समाज के मंत्री जिले सिंह आर्य ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से चौधरी बदलूराम आर्य को प्रधान बनाया गया। इस मौके पर रमेश लीखा, बजरंगलाल गोयल, देवेंद्र सैनी, संतोष भारीवासिया, डाॅ. गोपीचंद आर्य, सूबे सिंह आर्य, जसवंत, डाॅ. मिस्रीलाल, महाबीर सैनी, हरि सिंह पूर्व, श्याम सैनी, दौलतराम सैनी, नरेंद्र मिगलानी, मोहन श्याम आदि भी मौजूद रहे।