पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर ने डीएन कॉलेज के छात्र को कुचला

डंपर ने डीएन कॉलेज के छात्र को कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार/ बरवाला | नेशनलहाईवे पर बरवाला में पीएनबी के पास बाइक सवार वार्ड एक के 23 वर्षीय प्रवीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक डंपर ने प्रवीन के बाइक को उस समय चपेट में ले लिया जब वह बुधवार सुबह बाजार से घर लौट रहा था। प्रवीन हिसार के डीएन कॉलेज में स्नातक का छात्र था। डंपर चालक दुर्घटना के बाद डंपर सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक प्रवीन के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नवीन के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रवीन अपने पल्सर बाइक पर सुबह घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह पीएनबी के पास पहुंचा तो हिसार की ओर से तेज गति से रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।