पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम नगर में लावारिस सांड ने महिला को उठाकर फेंका

राम नगर में लावारिस सांड ने महिला को उठाकर फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | लावारिसपशुओं की वजह से हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में लावारिस पशुओं के कारण आए दिन कोई कोई नागरिक चोटिल हो रहा है। इसी तरह बुधवार सुबह एक महिला को गली में एक लावारिस सांड ने उठाकर फेंक दिया। इससे महिला के हाथ में गहरी चोट आई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामनगर निवासी 55 वर्षीय संतरा देवी किसी काम से घर से निकली थी। इसी बीच गली में दो सांड लड़ते हुए गए। इनमें से एक सांड ने महिला को उठाकर फेंक दिया। इससे महिला के घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सांड को भगाया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके हाथ में 7 टांके आए हैं। दो दिन पहले ही लावारिस पशु ने कमला नगर क्षेत्र में डोगरान मोहल्ला निवासी अमित को उठाकर फेंका था।