पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन को कर्ज के रूप में याद रख विकास कराऊंगा : डा. गुप्ता

समर्थन को कर्ज के रूप में याद रख विकास कराऊंगा : डा. गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | विधानसभाक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. कमल गुप्ता ने बुधवार को कहा कि जनता के एक-एक वोट कर्ज समझ कर ब्याज सहित वापस करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डा. गुप्ता ने पार्टी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ डाबड़ा चौक, डीसी काॅलोनी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और पारिवारिक पार्टियों को जनता ने अब भाव देना बंद कर दिया है। ऐसी पार्टियां जनता का कोई भला नहीं कर सकती। केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को दागदार बनाने का ही काम करती है। इसलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार आना तय हो चुका है। भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता की प|ी डाॅ. प्रतिमा गुप्ता के नेतृत्व में विवेक विहार, तुलसी विहार, प्रोफेसर काॅलोनी, घोड़ा फार्म रोड, वाल्मीकि काॅलोनी फतेहचंद काॅलोनी में पहुंचकर प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर जनता को विकास के नए रास्ते मिलने की बात कही।