- Hindi News
- इरादे बुलंद हों तो मंगल भी दूर नहीं : प्रो. कुंडू
इरादे बुलंद हों तो मंगल भी दूर नहीं : प्रो. कुंडू
हिसार| गुरुजंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन प्रोफेसर एससी कुंडू ने कहा है कि यदि इरादे बुलंद हों तो मंगल भी दूर नहीं। यह भारत ने दुनिया के सामने सिद्ध कर दिया है। आज भारत के नागरिक विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हैं। प्रो. कुंडू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्वयं योजना के तहत बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना दिवस पर विश्वविद्यालय के शिक्षण खंड-चार के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के संयोजक प्रोफेसर संदीप राणा ने की। प्रोफेसर राणा ने कहा कि ऊर्जा को सही दिशा में प्रवाहित किया जाए तो अपने आप ही सृजन उपजने लगता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।