पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मच्छर भगाने वाले स्प्रे के प्रभाव से बैंककर्मी की मौत

मच्छर भगाने वाले स्प्रे के प्रभाव से बैंककर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मच्छरोंको भगाने वाली स्प्रे के प्रभाव से को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। नारनौंद के गांव खेड़ी जालब का 28 वर्षीय दीपक की गुरुवार रात को अपने घर में मच्छरों को भगाने के लिए स्प्रे कर रहा था। परिजनों ने बताया कि दीपक गुरुवार रात घर में मच्छरों के भगाने के लिए स्प्रे कर रहा था।

बरवालाके निजी अस्पताल में तोड़ा दम

इसकेबाद स्प्रे के प्रभाव से वह बेहोश हो गया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक पास के गांव खेड़ी लोचब में एक को-ऑपरेटिव बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत था।