पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद में 7 से शुरू होगा यूथ फेस्टिवल

जींद में 7 से शुरू होगा यूथ फेस्टिवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदके गवर्नमेंट कॉलेज में 7 से 9 अक्टूबर से होने वाले यूथ फेस्टिवल के लिए शहर के कई कॉलेजों में जोरों से तैयारियां चल रहीं हैं। इंपीरियल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि फेस्टिवल में कॉलेज की टीम सभी प्रतियोगिता की 11 विधाओं में भाग ले रही हैं। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में इस बार तीन गुना अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज की प्रोफेसर चित्रा तंवर का कहना है कि उनके कॉलेज की टीम सभी प्रतियोगिताओं डांस, म्यूजिक, थियेटर संस्कृत ड्रामा की सभी विधाओं में होंगी। इसके अलावा छाजूराम जाट कॉलेज में इंग्लिश विभाग की अध्यक्ष अनुराधा ने बताया उनके कॉलेज की टीम थियेटर, डांस, म्यूजिक संस्कृत ड्रामा चारों प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

डीएन कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के डीएन एसपी गोयल ने बताया की हरियाणवी पंप सांग पर तैयारियां चल रही हैं। फतहचंद महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर श्वेता शर्मा ने बताया की डांस म्यूजिक थियेटर की 16 विधाओं में 65 छात्राएं भाग ले रही हैं। सरकारी महिला महाविद्यालय म्यूजिक डांस कि विधाओं मे भाग ले रहा है।

नया जज पैनल बनाया जाएगा

यूथफेस्टिवल में इस बार जज पैनल नया होगा। तीनों जजों को अलग-अलग बैठाया जाएगा। हर कॉलेज की सभी टीमों को अलग अलग नंबर दिया जाएगा।\\\'\\\' महासिंहपूनिया, निदेशकयुवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, केयू