रोटरी क्लब ने स्कूल में पौधरोपण किया
हिसार | रोटरीक्लब हिसार की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाज पुल में पौधरोपण किया और पौधों की सिंचाई के लिए स्कूल में सबमर्सिबल पंप भी लगवाया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. केके वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की एनएसएस शाखा के तत्वावधान एवं एनएसएस इंचार्ज प्रवीन चौधरी की देखरेख में किया गया। इस मौके पर रोटरी हिसार के डॉ. जीडी अग्निहोत्री, अशोक गांधी, आशीष गोयल एवं संदीप जैन समेत अन्य मौजूद थे।