- Hindi News
- भारत स्वाभिमान न्यास की राज्यस्तरीय सभा संपन्न
भारत स्वाभिमान न्यास की राज्यस्तरीय सभा संपन्न
भारतस्वाभिमान न्यास की राज्य स्तरीय सभा गुरुवार को संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता केंद्रीय प्रभारी राकेश ने हरियाणा के सभी जिलों से उपस्थित जिला प्रभारियों द्वारा अपने-अपने जिले की योग तथा ग्रामीण विकास के बारे में विभिन्न गतिविधियों की जानकारियां दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने भारत स्वाभिमान द्वारा राष्ट्रीय उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि देश बाबा रामदेव द्वारा भारत स्वाभिमान न्यास जो देश का महानतम संगठन है। इस सभा में संजीव धिमान, सत्या, रविंद्र, जयपाल शास्त्री, दीपक शर्मा, मुनिराम आर्य, अनिल पानू, राजेश, सूरजमल, हरपाल दयानंद सहित अन्य मौजूद रहे।
भारत स्वाभिमान न्यास की राज्य स्तरीय सभा में मौजूद गणमान्य लोग।