- Hindi News
- 200 मीटर दौड़ में प्रियंका और 100 मीटर में संजना रही प्रथम
200 मीटर दौड़ में प्रियंका और 100 मीटर में संजना रही प्रथम
कन्यागुरुकुल के मैदान में आयोजित स्कूली प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल घिराय की छात्राओं ने सभी को पछाड़ पर प्रतियोगिता के सभी खिताब अपने नाम करवाए। विजेताओं को कन्या गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खेलों की दिशा में ध्यान केन्द्रित होने से छात्राओं का मानसिक शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ेगा।
100 मीटर की दौड़ में कन्या गुरुकुल की संजना, दो सौ मीटर दौड़ में प्रियंका ने सभी को पछाड़ पर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में चार सौ मीटर में गुरुकुल की छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। लंबी कूद चौड़ी कूद में भी कन्या गुरुकुल की छात्राओं का ही बोलबाला रहा। प्रतियोगिता में खानपुर, सिंधड़, सिंघवा, चनैत घिराय सहित छह गांवों की टीमों ने भाग लिया था।