- Hindi News
- दुष्यंत आज चार प्रत्याशियों का पर्चा भराएंगे
दुष्यंत आज चार प्रत्याशियों का पर्चा भराएंगे
उचाना से इनेलो प्रत्याशी एवं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला शनिवार को इनेलो प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एवं नामांकन भरवाएंगे। जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्रोई ने बताया कि वह सुबह नौ बजे हांसी में बस स्टैंड के पास इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे आजाद नगर में नलवा हलके के प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। सांसद गंगवा दोपहर एक बजे अपना नामांकन भरेंगे। इसके बाद दोपहर सवा एक बजे आदमपुर से इनेलो प्रत्याशी कुलबीर बेनीवाल और दोपहर डेढ़ बजे हिसार से इनेलो प्रत्याशी भीम महाजन का नामांकन दाखिल कराएंगे। दोपहर ढाई बजे बरवाला में इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल कराएंगे।