हारी बाजी को जीतना मुझे आता है
एस्सेलग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा, \\\"मुझे हारी बाजी को जीतना अच्छी तरह से आता है। लोग बातें करते हैं कि वे तो 10 हजार की लीड लेकर आगे चलते वोटिंग हैं। हम इस बार उन इलाकों में ज्यादा मेहनत करेंगे जिनको वो कहते हैं कि ये हमने गोद ले रखे हैं।\\\' डॉ. चंद्रा शुक्रवार को हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के नामांकन दाखिल करने से पहले अग्रसेन भवन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद थे।
डॉ. चंद्रा ने कहा कि हाल ही में शहर में 15 हजार घरों में सर्वे कराया है। इसमें सामने आया कि करीब 66 फीसदी लोग कानून-व्यवस्था से नाखुश हैं। 65 फीसदी लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्हें शहर की विधायक कहती हैं कि वो तो उन्होंने गोद ले रखे हैं।
हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने कहा, \\\"मैं कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 15 अक्टूबर तक के 19 दिन मांगता हूं। इसके बाद मैं पांच साल के 1825 दिन हिसार की जनता की सेवा में लगा दूंगा।\\\' डॉ. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रोडवेज बस स्टैंड स्थित चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोगों ने दस साल से जिस विधायक पर भरोसा जताया। उसके कार्यकाल में जनता को आज तक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। कहीं पानी की समस्या है तो कहीं सड़कें टूटी हैं।
िटकट पर ये बोले
टिकटकटने वाली अफवाह पर डॉ. चंद्रा ने बोले, मैंने कहा था कि जब हिसार में कांग्रेस को हटाने वाला कोई मिले तो मैं चुनाव लडूंगा। मगर कांग्रेस को हराने के लिए डॉ. कमल गुप्ता सक्षम हैं। जनता डॉ. कमल गुप्ता को विधायक बनाएगी।