- Hindi News
- जनता के सहयोग से फिर बनेंगे विधायक : घोड़ेला
जनता के सहयोग से फिर बनेंगे विधायक : घोड़ेला
हिसार | बरवालासे कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि समर्थकों का यह प्यार सहयोग ही उसकी ताकत है और इसी ताकत के बल पर वे दोबारा विधायक बनेंगे। घोड़ेला ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके कवरिंग केंडिडेट के तौर पर विधायक घोड़ेला की प|ी लक्ष्मी देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
नामांकन से पहले सभा में घोड़ेला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जात पांत और वर्ग आधार को भूल कर ईमानदार साथी का साथ दें। इस मौके पर उनके साथ जयनारायण राजलीवाला, शमशेर सिंह नंबरदार, तेेजवीर पूनिया, नरेश जैन, अजीत बेनीवाल, प्रकाश चंद, सुरेश घोड़ेला आदि मौजूद थे।