पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल को बंद करवाने पर पुनर्विचार करे पंचायत

स्कूल को बंद करवाने पर पुनर्विचार करे पंचायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने झज्जर जिले के समसपुरा माजरा गांव के आधार इंटरनेशनल स्कूल को 26 गांवों की पंचायत की अोर से बंद कराने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

कुंडू ने कहा कि पंचायत को फैसल पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त स्कूल के पीटीआई अध्यापक की ओर से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का जो मामला सामने आया है, इसकी प्राइवेट स्कूल संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है और मांग करता है कि अगर अध्यापक वास्तव में दोषी है तो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन अन्य स्कूल स्टाफ, मैनेजमेंट कमेटी बच्चों को इसकी सजा क्यों। उन्होंने कहा कि अगर यह स्कूल सत्र के बीच में बंद होता है तो इसमें कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाएं, कर्मचारियों इसमें पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा।

कुंडू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी कई बार ऐसी शर्मनाक घटनाएं घटित होती रही हैं तो क्या आज तक किसी सरकारी स्कूल को पंचायत द्वारा बंद करवाया गया या दोषी अध्यापक के अलावा अन्य स्टाफ को नौकरी से निकालने या बच्चों को सत्र के बीच में दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया गया। प्राइवेट स्कूल संघ पंचायत को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करता है ताकि बच्चों का भविष्य खराब हो।