पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा दे ले गया पानीपत, दोस्तों ने किया रेप

शादी का झांसा दे ले गया पानीपत, दोस्तों ने किया रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | आजादनगर की एक युवती को उसका दोस्त शादी का झांसा देकर पानीपत ले गया। वहां युवती के दोस्त ने अपने दोस्तों से युवती के साथ दुष्कर्म कराया। इस संबंध में पीडि़ता ने सदर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आजाद नगर निवासी अश्वनी, गंगवा के रमेश और पानीपत के नजदीक गांव के अंकित के पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अश्वनी की दोस्ती आजाद नगर की एक युवती के साथ थी। अश्वनी 15 सितंबर को युवती को शादी का झांसा देकर पानीपत ले गया। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अश्वनी उसे अपने दोस्तों के कमरे पर ले गया। यहां अश्वनी के दोस्त अंकित और रमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले अंकित ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद रमेश ने। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।