- Hindi News
- निर्माण कराने के मामले में शामिल तीन गिरफ्तार
निर्माण कराने के मामले में शामिल तीन गिरफ्तार
एकसप्ताह पहले सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ग्रीन बेल्ट में निर्माण करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही पार्षद कमला बंसल के बेटे मुकेश और संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि निर्माण के दौरान घटनास्थल पर मौजूद बारह क्वार्टर रोड के महेंद्र, कैथल के जोगिंद्र उर्फ जोगी और सुथार खाना मोहल्ला के तरुण को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई घटनास्थल पर मौजूद ट्रैक्टर, ट्राली, पानी के टैंक और अन्य वाहनों के मालिकों और ठेकेदारों पर हुई है। गौरतलब है कि पुलिस पहले ही इन आरोपियों पर कार्रवाई का मूड बना चुकी थी। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी मनदीप सांगवान आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार करने का वादा किया था।
गौरतलब हो कि पुलिस को 19 सितंबर की रात को सूचना मिली थी कि सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरकारी जमीन पार्षद कमला बंसल के बेटे मुकेश और संदीप को निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी विकास धनखड़ स्वयं कार्रवाई में शामिल थे। इसके बाद पार्षद के बेटों एसपी के साथ अभद्र व्यवहार किया तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।