- Hindi News
- छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा
हिसार | कोंचिंगसे घर लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि मामले में गांव मीरका निवासी राकेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच गांव में इसी नाम का एक और शख्स है। जो कि रोहतक में एमडीयू से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं। एक जैसे नाम की गलतफहमी के कारण दिनभर बीटेक छात्र उसके पिता प्रेम सोनी के मोबाइल पर जान पहचान वालों के फोन खड़कते रहे। जबकि छेड़छाड़ मामले का आरोपी गांव के सुभाष सोनी का बेटा राकेश सोनी है।