पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉमिनेशन कैंपेन लाइव

नॉमिनेशन-कैंपेन लाइव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी रमेश वर्मा ने शनिवार को नामांकन से पहले काले गुब्बारे उड़ाए। उन्होंने कोल घोटाले में फंसे परिवार को हराने का संदेश दिया।

भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रणबीर सिंह जहां कहीं जाते हैं, उनसे स्वास्थ्य परामर्श लेने वालों की भीड़ लग जाती है। डॉक्टर साहब वोट मांगते हैं और रोगी डॉक्टरी सलाह।

लोहारू में स्व बंसीलाल की दोनों बेटियां आमने-सामने हैं। बड़ी बेटी सुमित्रा बसपा से और छोटी सविता के पति सोमवीर कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। इत्तेेेफाक था कि दोनों नामांकन के दौरान मिल गईं।