- Hindi News
- रोडवेज बस पलटी, बारह घायल, दो पीजीआई रेफर
रोडवेज बस पलटी, बारह घायल, दो पीजीआई रेफर
सांपला . हिसारसे दिल्ली जा रही रोडवेज की बस शनिवार सुबह सांपला बाईपास के पास ट्रक की टक्कर लगने से पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस दौरान बस चालक राजकुमार भी घायल हो गया। शनिवार सुबह हिसार से रोडवेज बस दिल्ली जा रही थी। सांपला आकर जब बस दिल्ली के लिए रवाना हुई तो झज्जर से सांपला की तरफ रहे ट्रक ने बस को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। उस दौरान बस में करीब 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को आस पास के लोगों ने बाहर निकाला। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया।
येहुए घायल : रामकुमारपुत्र चरणसिंह अस्थल बोहर, अमर्ती सिंह प|ी विनय रोहतक, भगवान पुत्र सुखीराम रोहतक सुमित पुत्र कृष्ण कुरुक्षेत्र, आशुतोष पुत्र नरेंद्र हिसार घायल हो गए। डॉॅक्टर विशाल ने बताया कि दो लोगों को पीजीआई रोहतक रिफर किया जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।